इस देश में खाई जातो है ये अजीब आमलेट की डिश, इसके बारे में जान हो जाओगे दंग, जानिए

हम आपको जिस आमलेट के बारे में बता रहे हैं उसका नाम ‘चा रुओई’है। वियतनाम में इसे सीजनल डिश की तरह बनाया जाता है। इस बनाने के लिए 2 इंच लंबे समुद्री कीड़ों का उपयोग किया जाता है। इस आमलेट को खाने वाले लोगों के मुताबिक इस आमलेट का स्वाद मछली के अंडे की तरह लगता है। समुद्री कीड़ों से बने इस आमलेट को वियतनाम के लोग बड़े चाव से खाते हैं।
वियतनाम की राजधानी हनोई अपने विचित्र खान-पान के लिए मशहूर है, क्योंकि यहां पर लोग सांप को भी खा जाते हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमें कहा गया है कि हनोई में लोग समुद्री कीड़ों की आमलेट बड़े ही शौक से खाते हैं।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही वियतनाम की राजधानी हनोई में यह डिश बनाई जाने लगती है। सामान्य तौर पर देखने पर यह आमलेट मुर्गी के अंडे से बने आमलेट की तरह लगती है, लेकिन जब लोग इसे खाते हैं या उन्हें पता चलता है
कि यह आमलेट समुद्री कीड़ों से बनाया गया है तो वह हैरान रह जाते हैं। इस आमलेट को बनाने के लिए समुद्री कीड़ों के अलावा अंडे, संतरे का छिलका, प्याज और मसाले का भी इस्तेमाल किया जाता है।
सबसे पहले पालोलो सैंड वर्म ( समुद्री कीड़ों ) को उबाला जाता है, जिससे उनकी दुर्गंध दूर हो जाए। इसके बाद इसमें प्याज, मसाले आदि डाले जाते हैं। इस आमलेट में एक विशेष प्रकार की महक आती है, जिसके कारण इसे खाना लोगों के लिए आसान नहीं होता है,
इसलिए वियतनाम में इस आमलेट में कीड़ों के स्थान पर पॉर्क का इस्तेमाल भी होने लगा है। फिर भी इस आमलेट के शौकीन लोगों का कहना है कि पॉर्क मीट से बने मीट में वो स्वाद नहीं होता, जो कीड़ों से बने आमलेट में होता है
Contact Us
Contact Us
लड़कियां के लिए जबरदस्त लुक की कुर्तियां, जो लडको को भी कर दे दीवाना…
ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर हुआ ये बड़ा परिवर्तन, जानिए