महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ चाणक्य ने व्यापार में सफलता पाने के ये बताये थे मूल मन्त्र, जानिए

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने ऐसी बाते लिखी है, जिनका यदि मनुष्य पालन करे, तो उसे सफल और सुखी जीवन जीने से कोई रोक नहीं सकता |
चाणक्य ने कहा है कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है | जीवन में सफल होने के लिए कठोर परिश्रम करना सबसे जरुरी है | जो इंसान मेहनत से कभी नहीं घबराता है, वो अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को पाता है |
लेकिन जो जीवन मेहनत से कतराते है, आलस से घिरे रहते है | ऐसे लोग कभी सफल नहीं हो सकते, ऐसे लोगो का भविष्य गर्त में चला जाता है |
आचार्य ने कुशलता, धैर्य और गंभीरता को नेतृत्व का सबसे बड़ा गुण बताया है | इसके अलावा उन्होंने कुछ ऐसी बाते भी बताई है, जिन पर चलकर व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र और व्यापार में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है |
चाणक्य ने कहा है कि परिश्रम के बाद सबसे जरुरी योजना बनाना है | व्यापार में किसी भी कार्य को योजना बनाकर ही करना चाहिए | क्योंकि बिना योजना के आरम्भ किये गए कार्य में परेशानियां आती रहती है | इसकी वजह से कार्य सही समय पर पूरा नहीं हो पाता है |
Contact Us
Contact Us
लड़कियां के लिए जबरदस्त लुक की कुर्तियां, जो लडको को भी कर दे दीवाना…
ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर हुआ ये बड़ा परिवर्तन, जानिए